Home » राज्य » बिहार » चिराग पासवान ने कहा- ‘बिहार का अगला CM तय’, कांग्रेस ने किया लटवार

चिराग पासवान ने कहा- ‘बिहार का अगला CM तय’, कांग्रेस ने किया लटवार

अबतक इंडिया न्यूज 24 मार्च । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन (Bihar Next CM) होगा इसकी चर्चा जोरशोर से जारी है. एक तरफ कई तरह के नामों की चर्चा है तो दूसरी ओर सियासी गलियारे में बयानबाजी भी तेज है. बीते सोमवार (23 मार्च, 2026) को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यह साफ किया था कि अगल सीएम कौन होगा यह तय हो गया है और बहुत जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी. यह भी कहा था कि वे सीएम के रेस में नहीं हैं. अब चिराग पासवान के बयान पर कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है.

मंगलवार (24 मार्च, 2026) को बयान जारी करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब से नीतीश कुमार के हाथों से सत्ता की चाबी छीनी है तब से नीतीश कुमार को लेकर लगातार उस पद को लेकर संशय बनाई जा रही है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि नीतीश कुमार का उत्तराधीकारी कौन होगा ये एनडीए की बैठक में नहीं बल्कि दिल्ली से चले हुए फरमान से तय होगा.

‘चिराग पासवान की कोई सुनने वाला नहीं’

स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि एनडीए की कितनी भी बैठकबाजी हो जाए, दिल्ली से चला हुआ लिफाफा ही काम करेगा. बिहार में एक कठपुतली सीएम बैठने जा रहे हैं और बीजेपी से ही होंगे, इसलिए चिराग पासवान कितनी भी आवाज उठा दें, कोई सुनने वाला नहीं है.

‘अतिआवश्यक था नीतीश कुमार का अध्यक्ष निर्वाचित होना’

दूसरी ओर मंगलवार को यह भी घोषित हो गया कि नीतीश कुमार ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. वे निर्विरोध चुने गए. ऐसे में कांग्रेस के प्रवक्ता ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के चंगुल में फंसे जनता दल यूनाइटेड को यूनाइटेड रखने के लिए नीतीश कुमार का अध्यक्ष निर्वाचित होना अतिआवश्यक था. अब वे अध्यक्ष हैं तो कम से कम उनके अधीनस्थ जितने नेता हैं वो बीजेपी के साथ सौदा नहीं कर सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *