Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नाबालिग को बहला–फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज ,पहले परिजनों ने कराई थी एमपीआर

नाबालिग को बहला–फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज ,पहले परिजनों ने कराई थी एमपीआर

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 30 मार्च । देशनोक थाने में गुमशुदा युवती प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया हैं।अब परिजनों ने केसरदेसर जाटान निवासी युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर जबरन भगा ले जाने के आरोप में नामजद मामला दर्ज करवाया हैं।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण जानकारी देते हुए बताया कि पहले नाबालिग की मां ने 12 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।पुलिस गुमशुदा लड़की की तलाश कर रही थी तभी 29 मार्च को नाबालिग की मां ने गुमशुदा बेटी के उम्र संबंधी स्कूल रिकॉर्ड पेश किया।पेश रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने जुर्म की धारा 137(2),87,308(2) BNS में प्रेम गोदारा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हैं। रिपोर्ट में 4 लाख नगदी व सोने -चांदी के जेवर चोरी का भी आरोप लगाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *