अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 16 फरवरी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में गुरुवार को राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं एमजेएमएस (मुख्यमंत्री जनसुनवाई मॉनिटरिंग सिस्टम) पोर्टल पर लंबित या निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा बैठक गुरुवार को प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभागार में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण निर्धारित समय पर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निस्तारण करते हुए प्रगति रिपोर्ट के साथ स्वयं उपस्थित होंगे।









