देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में केन्द्र की भाजपा सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही हैं, जिस कारण देश में ईधन का संकट व्याप्त हो गया हैं। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आमजन की समस्याओं को उजागर करते हुए सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाने का कार्य करेगी।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि देहात व शहर कांग्रेस पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों (लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व मेयर, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदगण) तथा जिला, ब्लॉक और मण्डल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।









