Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बरसात और ओलावृष्टि से हुई फसल खराबें पर बीकानेर कलेक्टर निशांत जैन ने त्वरित प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट के लिए जारी किए निर्देश

बरसात और ओलावृष्टि से हुई फसल खराबें पर बीकानेर कलेक्टर निशांत जैन ने त्वरित प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट के लिए जारी किए निर्देश

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 3 अप्रैल। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बरसात और ओलावृष्टि के मद्देनजर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए फसल खराबे की  प्राथमिक सर्वे करने और अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने राजस्व दलों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही अतिरिक्त कलेक्टर (राहत) को भी फील्ड फंक्शनरी को एक्टिव मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *