अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 15 मार्च । रविवार को भारत विकास परिषद देशनोक इकाई की अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ सामूहिक वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ।बैठक में देशनोक इकाई के चुनाव सम्पन्न करवाए गए।परिषद के प्रांत प्रतिनिधि डॉ. वेदप्रकाश गोयल व रितेश अरोड़ा ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल हो कर चुनाव सम्पन्न करवाए।निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद भूरा,सचिव पद पर नंद किशोर मोहता व कोषाध्यक्ष पद पर रणजीत हीरावत निर्वाचित हुए।









