अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 26 मार्च । जगत जननी मां करणी की धर्म नगरी में ” जय श्री राम ” के गगनचुम्बी जयघोष व गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास से ” विराट धर्मयात्रा” निकली। भगवा ध्वजों के साथ ” जय श्री राम” के गगनचुंबी जयघोषों से धर्मनगरी देशनोक राममय हो गई।

विधिवत पूजन के बाद भोलानाथ छात्रावास से शुरू हुई विराट धर्मयात्रा देशनोक के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहली बार कई मोहल्लों से हो कर गुजरी।यात्रा मार्ग पर सनातन प्रेमियों ने पुष्पवर्षा व गुलाल वर्षा से भव्य स्वागत किया। सनातन की आन-बान-शान केसरिया पगड़ी धारियों ने हाथ मे भगवा ध्वज के साथ उत्सपूर्ण जयघोषों से देशनोक की पावन भूमि को सनातन के रंग में रंग दिया। निर्धारित गंतव्य पर महाआरती के साथ धर्मयात्रा का समापन हुआ।

धर्मयात्रा के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए पूरे यात्रा मार्ग में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।








