Home » देश » पीएम मोदी के दौरे से पूर्व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उजागर सिंह देशनोक में ‘हाउस अरेस्ट’

पीएम मोदी के दौरे से पूर्व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उजागर सिंह देशनोक में ‘हाउस अरेस्ट’

अबतक इंडिया न्यूज देशनों 28 फरवरी । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे पर रहेंगे।क्षत्रिय करणी सेना व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा पीएम मोदी के दौरे का विरोध का ऐलान करने के बाद राजस्थान पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व क्षत्रिय करणी सेना के नेताओ को ‘ हाउस अरेस्ट’ किया जा रहा हैं। इसी क्रम में देशनोक में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष उजागर सिंह को होटल केसर महल में ‘ हाउस अरेस्ट’ कर पुलिस जाब्ता तैनात करने की सूचना मिल रही हैं।हालांकि देशनोक पुलिस ने इसकी पुष्टि नही की हैं।

क्षत्रिय करणी सेना के गोविंद सिंह भाटी ने बताया कि सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत से फिलहाल उनका कोई सम्पर्क नही पाया हैं।हालांकि शुक्रवार को क्षत्रिय करणी सेना द्वारा नव गठित “अखंड करनी पार्टी” के पदाधिकारियों ने डॉ शेखावत के नेतृत्व में देशनोक करणी माता की ओरण परिक्रमा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *