क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व बीएसएफ जवान डॉ. राज शेखावत ने देशनोक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को स्वर्णो के राजनीतिक हितों की रक्षा के उद्देश्य के लिए नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की हैं।पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेखावत ने बताया कि पार्टी का नाम ‘अखंड करनी पार्टी’ रखा गया हैं।
मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ. शेखावत नई पार्टी गठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्षत्रिय करणी सेना ने स्पष्ट घोषणा की है कि अब केवल आंदोलनों से नहीं , बल्कि नीति ,नेतृत्व और सत्ता में भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र और समाज के अधिकार सुरक्षित करने के संकल्प के साथ एक नए राजनीति दल ‘ अखंड करनी पार्टी’ की औपचारिक घोषणा की गई हैं।यह घोषणा किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की नही बल्कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को राजनीति के केंद्र में पुनः स्थापित करने के लिए की गई हैं।

अखंड करनी पार्टी का स्पष्ट संकल्प
नई पार्टी के गठन के संकल्पों की जानकारी देते हुए डर शेखावत ने बताया कि -राष्ट्र की अखंडता,सुरक्षा और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं।सनातन संस्कृति ,इतिहास और राष्ट्रीय अस्मिता की अडिग रक्षा।समान अधिकार,समान अवसर औऱ बिना भेदभाव न्याय।युवाओं को केवल नारे नहीं,नेतृत्व और निर्णय का अधिकार।किसान,व्यापारी और मध्यम वर्ग के आत्मसम्मान की राजनीति।भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण और खोखली घोषणाओं का पूर्ण बहिष्कार।सशक्त ,पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था की स्थापना।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद सिंह भाटी ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना स्पष्ट शब्दों में कहती हैं की ‘अखंड करनी पार्टी ‘ सत्ता के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए मैदान में उतरेगी।यह पार्टी न किसी के दबाव में चलेगी,न किसी विचारधारा से समझौता करेगी और न ही किसी राष्ट्रविरोधी सोच के सामने झुकेगी।महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ .संगीता सिंह ने बताया कि इस पार्टी में 50 प्रतिशत मातृशक्ति को भागीदारी दी जायेगी।









