Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 8वीं की परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

8वीं की परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अबतक इंडिया न्यूज 28 फरवरी बूंदी । बीकानेर के रणजीतपूरा के बाद अब बूंदी जिले में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया. पीड़िता को गंभीर हालत में कोटा के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा रही है और उसके बयान दर्ज करने के प्रयास में जुटी हुई है. केशवराय पाटन पुलिस उपाधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि पीड़िता का इलाज जारी है. परिजनों ने दो से तीन व्यक्तियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

नशीला पदार्थ पानी में पिलाया

वहीं, इस मामाले में केशवराय पाटन पुलिस उपाधीक्षक अशोक जोशी ने कोटा जेके लोन अस्पताल में मीडिया को बताया कि बालिका माइनर है, जो परीक्षा देने गई थी. उसे तीन लड़के रास्ते में मिले, जिसमें से एक लड़के को बालिका जानती है. उसी लड़के ने उसे पानी पिलाने के लिए पूछा और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया. डीएसपी ने बताया कि पानी पीने के बाद बालिका बेहोश हो गई. होश में आने के बाद कोई परिचित उसे उसकी नानी के घर छोड़कर आया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *