अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 24 फरवरी । ‘ नर सेवा ही नारायण सेवा ‘ की तर्ज पर मानव व सामाजिक सेवा में अग्रणी सेवारत बोथरा फाउंडेशन देशनोक द्वारा मंगलवार से तीन दिवसीय निःशक्तजन विशाल सेवा शिविर का शुभारंभ करणी मन्दिर देशनोक के शास्त्रोक्त आचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ।शिविर का उद्घाटन सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग बीकानेर के निदेशक एल डी पंवार द्वारा किया गया।शिविर में मौके पर ही दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा ने बताया कि इस शिविर में जरूरतमंद निःशक्तजनों को निशुल्क जयपुर फुट ,केलिपर, कृतिम हाथ ,तिपहिया साइकिल,व्हील चेयर ,वैशाखी व वृद्धजनों के लिए कान की मशीन एवं छड़ी वितरित किए जा रहे हैं।साथ ही दिव्यांग जनों की आवश्यकता अनुसार कृतिम हाथ व पैर मौके पर बनाकर दिए जा रहे हैं।शिविर में दिव्यांगजनों की भारी उमड़ी हैं।

पहले दिन 172 उपकरण व कृतिम अंग वितरित
बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा ने तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन की जानकारी देते हुए बताया कि 172 दिव्यांग सहायक उपकरण व कृतिम अंग वितरित किए गए।शिविर में 13 कृतिम पैर,13 कैलिपर,5 कृतिम हाथ, 23 ट्राई साईकल ,12 व्हील चेयर,13 वैशाखी, 1 ब्लाइंड स्टिक3 वॉकर ,56 श्रवण यंत्र व 32 छड़ी का वितरण किया गया।
पैरों पर चलने की छलकी खुशी,खिले चेहरे
शिविर में कृतिम अंग से कई दिव्यागों के चेहरे खिल उठे।किसी के तीस साल बाद तो किसी के दस साल अपने पैरों पर चलने मुस्कान ने शिविर की उपयोगिता को सार्थक बना दिया।देशनोक के करणी दान भूरा ने बताया कि तीस साल बाद आज वो पैरों पर चलने में कामयाब हुए है।रासीसर निवासी गोपाल जो दोनों पैरों से विकलांगता की त्रासदी बीस सालों से झेल रहे थे जो शिविर के पहले दिन दोनों कृतिम पैरों की सहायता से खड़े हो कर चलने खुशी में आंखे भर आईं।

श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के टीम प्रभारी उजागर सिंह लांबा व परियोजना प्रभारी भंवर कंवर ने शिविर की महत्ता के बारे में जानकारी दी। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग बीकानेर के निदेशक एल डी पंवार ने विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
मानव सेवा के परिपूर्ण भाव से सुप्रबंधित उपयोगी शिविर आयोजन के लिए सामाजिक सुरक्षा ब्लॉक अधिकारी दिनेश दान,सेवा निवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी शांतिलाल बरड़िया,शिक्षाविद मुरलीधर गोयल,पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान ने बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा का आभार जताया। इस अवसर बोथरा ने श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के फाउंडर पद्म भूषण से सम्मानित डी. आर.मेहता व उनकी पूरी टीम का शिविर में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर संचालन में इनका रहा सहयोग
तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन लोगो मे भारी उत्साह व सेवाभाव नजर आया।शिविर में सीए निर्मल कुमार सारड़ा ,अजय मेहता,शिवदयाल शर्मा ,चण्डी दान,मोतीलाल बुच्चा,रामनारायण ओझा,हनुमान सिंह,दुर्गा दान,ओमप्रकाश सेन ,मनोज नाई, भवानीशंकर खत्री,भरत नाहटा आदि का सहयोग रहा।









