अबतक इंडिया न्यूज 25 मार्च देशनोक । मां करणी की पावन तपोभूमि देशनोक में गुरुवार रामनवमी पर विराट धर्मयात्रा निकाली जायेगी।

आयोजन से जुड़े विश्व हिंदू परिषद देशनोक प्रखंड अध्यक्ष भंवर गिरी ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे भोलानाथ छात्रावास से विराट धर्मयात्रा शुरू होगी।धर्मयात्रा के शुभारंभ से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का वैदिक पूजन किया जायेगा।

विराट धर्मयात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से हो कर गुजरेगी।जगह -जगह धर्मयात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत की तैयारियां भी जोर-शोर से हो रही हैं।धर्मयात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकलेगी। धर्मयात्रा के समापन पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा।

आयोजको ने सभी सनातन प्रेमी देशनोक वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की हैं।








