अबतक इंडिया न्यूज 17 देशनोक । देशनोक थानाक्षेत्र के गांव सुजासर में बीते गुरुवार की आधी रात को चोरों ने एक घर मे घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।सूचना पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सुजासर निवासी हुक्मसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया हैं।देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि बीते गुरुवार की रात्रि करीब एक से चार बजे बीच सुजासर निवासी देवीसिंह के घर पर ताले तोड़कर चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।एक से डेढ़ तोले के सोने के आभूषण सहित चांदी की एक जोड़ी पाजेब आदि सामान चोरी होना बताया गया है।मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल पूरण मल स्वामी को सौंपी गई हैं ।








