Home » देश » देशनोक करणी माता ओरण परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब ,दस लाख से अधिक भीड़ का अनुमान ,कण -कण मे गूंज रहा मां करणी का जयकारा

देशनोक करणी माता ओरण परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब ,दस लाख से अधिक भीड़ का अनुमान ,कण -कण मे गूंज रहा मां करणी का जयकारा

Orana Parikrama
अबतक इंडिया न्यूज 4 नवंबर देशनोक । देशनोक करणी माता पवित्र ओरण की सोमवार से तीन दिवसीय ओरण परिक्रमा शुरू हो चुकी है। मंदिर से लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।देशनोक के कण कण में मां करणी के जयकारों की गगनचुम्बी गूंज चहुं  ओर सुनाई दे रही है ।
परिक्रमा को लेकर  श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास द्वारा प्रन्यास स्तर पर सभी माकूल  व्यवस्थाएं की गई है  हैं। प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने बताया कि मंदिर दर्शन से लेकर परिक्रमा तक सभी व्यवस्थाओं पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा गया हैं। 3 व 4 नवंबर को मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा।
परिक्रमा की प्रमुख बातें 
  • समय: यह परिक्रमा हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को आयोजित की जाती है।

  • दूरी: परिक्रमा लगभग 36 किलोमीटर (12 कोस) लंबी होती है।

  • पवित्रता: ओरण को देवी द्वारा पवित्र माना गया है, जहाँ किसी भी प्राणी को हानि पहुँचाना और पेड़ों को काटना वर्जित है।

  • व्यवस्था: परिक्रमा के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए चिकित्सा सेवा और चाय-पानी, भोजन, फल, दूध आदि की व्यवस्था की जाती है।

  • नियम: परिक्रमा पथ पर शराब, धूपबत्ती और दीपक जलाने पर प्रतिबंध होता है, ताकि स्वच्छता और पवित्रता बनी रहे।

  • मंदिर दर्शन: परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। 

 

     अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदु ने पुलिस व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि ओरण परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी माकूल इंतजाम किए गए हैं।परिक्रमा के दौरान किसी भी प्रकार की संभावित  अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु विशेष जाप्ता तैनात किया गया है। महिलाओं के लिए महिला पुलिस जाप्ता तैनात है । यातायात को लेकर सांदु ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग 62  पर नोखा व बीकानेर दोनों ओर विशेष यातायात जाप्ता तैनात किया गया है । आवश्यक्तानुसार रूट डायवर्ट भी किया गया है । बीकानेर की ओर से आने वाले यातायात के लिए उदयरामसर के पास व नोखा की ओर से आने वाले यातायात के लिए भामटसर के पास रूट डाइवर्ट किया गया है।परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से दोनों ओर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉसिंग पॉइंट पर विशेष यातायात व पुलिस जाप्ता तैनात है।
परिक्रमा मार्ग पर सेवा शिविर
  पूरे ओरण परिक्रमा मार्ग पर सेवादारों ने शिविर लगाए है।सेवा शिविरों में सेवादार श्रद्धालुओं के लिए जल,चाय ,कॉफी,दूध सहित जलपान की भी व्यवस्था की गई।सेवादार कैलाश बोथरा ने मीडिया को बताया कि वो कोलकाता से आ कर प्रतिवर्ष परिक्रमा के समय सेवा शिविर लगाते है।बोथरा के अनुसार लगभग 15 लाख लोग परिक्रमा में  शामिल हो रहे है।
चिकित्सा शिविर
    परिक्रमा मार्ग पर देशनोक सीएचसी द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया है।  नर्सिंग अधिकारी किशोर सिंह ने बताया  कि राष्ट्रीय राजमार्ग व परिक्रमा मार्ग पर चिकित्सा विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा  सेवा शिविर लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *