Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » यूथ कांग्रेस ने मनाया AICC महासचिव सचिन पायलट का जन्मदिन

यूथ कांग्रेस ने मनाया AICC महासचिव सचिन पायलट का जन्मदिन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 8 सितंबर । रविवार को बीकानेर यूथ कांग्रेस ने AICC महासचिव सचिन पायलट का जन्मदिन हेलमेट बांट कर  मनाया । पायलट के जन्मदिन पर  बीकानेर में यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा के नेतृत्व में हेलमेट बांटे गए ।   सड़क सुरक्षा व  जीवन रक्षा का संदेश देकर अलग अंदाज मे मनाया पायलट का जन्मदिन । कूकणा ने कहा – “आए दिन हादसों में मौत की वजह बनती है ,हेममेट नहीं होना ।” इसलिए आज के दिन यूथ कांग्रेस  ने  हेलमेट  बांट कर एक नई शुरुवात की है । इस दौरान   युवा नेता तोलाराम सियाग,यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव निरमा मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय गोयल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *