Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » “वृक्षारोपण महा अभियान – मिशन हरियालो राजस्थान” के अंतर्गत एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

“वृक्षारोपण महा अभियान – मिशन हरियालो राजस्थान” के अंतर्गत एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर , 15 जुलाई। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “वृक्षारोपण महा अभियान – मिशन हरियालो राजस्थान (2025)” के तहत एनएलसी इंडिया लिमिटेड, बरसिंगसर परियोजना द्वारा मंगलवार को आरजीआईटीआई लॉन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वन विभाग जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार इस अभियान के अंतर्गत मानसून सत्र में 10 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” पहल से प्रेरित है, जो पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का संदेश देता है।

इसी क्रम में एनएलसी इंडिया लिमिटेड, बरसिंगसर द्वारा मंगलवार को 300 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर आरजीआईटीआई के स्टाफ एवं सीआईएसएफ के जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया।

यह अभियान ना केवल राज्य में हरियाली बढ़ाने की दिशा में सहायक है, बल्कि यह समाज को प्रकृति से जुड़ने और उसके महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में